Masked Aadhaar Card Download: आधार कार्ड हमारे लिए एक बहुत ही जरूरी दस्तावेज है। विभिन्न प्रकार की सरकारी योजनाओं से लेकर एक नए डॉक्यूमेंट बनाने में भी हमें आधार कार्ड की आवश्यकता लगती है। स्कूल एडमिशन हो या फिर बैंक खाता खुलवाना, अधिकांश कामों में आधार कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज के रूप में कार्य करता है। आधार कार्ड को आप आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से डिजिटल रूप में डाउनलोड कर सकते हैं।
आज इस आर्टिकल में हम आपको मास्क आधार डाउनलोड करने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी प्रदान करने वाले हैं। किस प्रकार आप मास्क आधार कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं, जिसमें आपका आधार नंबर छुपा हुआ होता है, इस आधार कार्ड के फायदे क्या है? सारी जानकारी आज के आर्टिकल में आपको प्रदान की जाने वाली है।
Mask Aadhaar Card Download – Overview
Name of Authority | UIDAI |
Name of the Article | Mask Aadhaar Card Download |
Type of Article | Latest Update |
Subject of Article | Online Downloading Process of Mask Aadhaar Card |
Mode? | Online |
Charges? | Nil |
Requirements? | Aadhar Card Linked Mobile Number For OTP Verification |
masked aadhaar password? | Arun ( अपने नाम के पहले 4 अक्षर )
1995 ( जन्म का साल ) को मिलाकर अर्थात् Arun 1995 |
Official Website | Click Here |
Masked Aadhaar Card Download
आधार कार्ड हमारे लिए एक पहचान दस्तावेज के रूप में कार्य करता है। आधार कार्ड में हमारा नाम, जन्म तारीख, पता एवं फोटोग्राफ दिखाई देता है। वही आधार कार्ड में हमारी बायोमेट्रिक जानकारी जैसे कि हमारी उंगलियों की छाप एवं आइरिस स्कैन मौजूद होते हैं। और इन सभी जानकारी को आधार नंबर के जरिए एक्सेस किया जा सकता है। UIDAI यानी की भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण द्वारा आधार निर्माण का कार्य किया जाता है।इस एजेंसी द्वारा मास्क आधार डाउनलोड करने की सुविधा भी प्रदान की गई है, जिससे नागरिक बिना आधार नंबर वाला कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
Masked Aadhaar Card Benefits
मास्क आधार कार्ड में हमारे आधार नंबर को छुपा दिया जाता है 12 अंकों के आधार नंबर में से शुरू के 8 अंक मास्क आधार कार्ड में छुपा दिए जाते हैं। इसमें आपको केवल आखिर के 4 अंक दिखाई देते हैं। इस प्रकार मास्क आधार कार्ड के जरिए आपके आधार कार्ड का गलत इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है। क्योंकि हमारे आधार कार्ड में उपलब्ध बायोमेट्रिक जानकारी एवं आधार से संबंधित ऑथेंटिकेशन प्रक्रिया को पूरा करने के लिए 12 अंकों का आधार नंबर होना जरूरी है जो की मास्क आधार में दिखाई नहीं देता है।
यही मास्क आधार का सबसे बड़ा लाभ है, जो कि आपको अनचाही धोखाधड़ी से बचाता है। आप जिन जगहों पर मास्क आधार कार्ड का इस्तेमाल किया जा सकता है, इसे ऑनलाइन डाउनलोड करके उपयोग कर सकते हैं। आगे आपको मास्क आधार डाउनलोड करने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी प्रदान की जा रही है।
Masked Aadhaar Card Download Process
masked Aadhaar Card download करने के लिए निम्न प्रक्रिया का पालन करें। आप आधार कार्ड की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से बताई जा रही आसान स्टेप्स को फॉलो कर अपने मास्क आधार कार्ड को डाउनलोड कर सकते है।
- सबसे पहले आपको UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आ जाएगा।
- यहां दिखाई दे रहे हैं “MY Aadhaar” वाले विकल्प पर क्लिक कर दीजिए।
- आपके सामने एक नया पेज खुलकर आएगा।
- यहां आपको अपना 12 अंको का आधार नंबर या फिर एनरोलमेंट नंबर दर्ज करना होगा।
- अब यहां दिखाई दे रहे छोटे से चेक बॉक्स पर क्लिक कर दीजिए।
- अब सेंड ओटीपी बटन पर क्लिक कर दीजिए।
- रजिस्टर्ड मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी को वेरीफाई करने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक कर दीजिए।
- इस प्रकार आप अपने मोबाइल एवं कंप्यूटर में मास्क आधार कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं।
- यह आधार कार्ड पीडीएफ फाइल के रूप में डाउनलोड हो जाएगा, जिसे आप प्रिंट निकाल कर उपयोग कर सकते हैं।
- आपको आधार कार्ड डाउनलोड करने के लिए आधार कार्ड की ऑफिशल साइट पर आ जाना होगा.
- उसके बाद आपको गेट आधार कार्ड (Get Aadhar Card) के अंदर डाउनलोड आधार (Download Aadhar) का एक ऑप्शन दिखाई देगा उसे पर क्लिक करना होगा जैसे आपको नीचे चित्र में दिखाया गया है.
- यहां आपको अपना आधार कार्ड नंबर दर्ज करना होगा और आपको दिए गए कैप्चर कोड को इसी तरीके से यहां पर भर देना होगा.
- उसके बाद आपके आधार कार्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा उसे आपको वेरीफाई कर देना होगा
- अब यहां दिखाई दे रहे छोटे से चेक बॉक्स पर क्लिक कर दीजिए।
- यहां पर आपके सामने आधार कार्ड डाउनलोड करने के लिए परमिशन आएगी आपको उसे पर क्लिक करके डाउनलोड कर लेना होगा
- डाउनलोड आधार वाले ऑप्शन पर क्लिक कर देना होगा तो आपका आधार कार्ड ओपन हो जाएगा.
- और यहां पर आपको अपना पासवर्ड दर्ज करना होगा
- पासवर्ड में आपको अपने नाम के शुरू के चार बड़े अक्षर और अपनी डेट ऑफ बर्थ का सन सबमिट करना होगा
- अन्त, इस प्रकार आप सभी आसानी से अपने – अपने मोबाइल फोन से ही अपना आधार कार्ड डाउनलोड कर पायेगे।
उपरोक्त सभी स्टेप्स को फॉलो करके आप सभी आसानी से अपने – अपने आधार कार्ड को बिना किसी समस्या के डाउनलोड कर सकते है औऱ इसका लाभ प्राप्त कर सकते है।
इस प्रकार आप अपने मास्क आधार कार्ड को डाउनलोड कर सकते है। एवं विभिन्न स्थानों पर इसका इस्तेमाल कर सकते है। यह आधार आपको धोखाधड़ी से बचाएगा। मास्क आधार कार्ड में आपके आधार नंबर के अलावा सारी जानकारी उपलब्ध होती है।